.

मिशन इन्द्रधनुष: 02 वर्ष तक 60115 बच्चों,18227 गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण का लक्ष्य

जन सहभागिता से हासिल करेंगे लक्ष्य -मुख्य चिकित्सा अधिकारी 

आजमगढ़ : रविवार सधन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के शतप्रतिशत सफलता हेतु सीएमओ सभागार में डा0 एस0के0 तिवारी मुख्य चिकित्साधिकारी ने आज एक प्रेस वार्ता बुलाई जिसमें सीएमओ द्वारा उपस्थित पत्रकारों को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गयी एवं जनसमुदाय में उक्त कार्यक्रम के संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए वृहद प्रचार प्रसार हेतु सहयोग की अपील की गयी।
उन्होंने यह जानकारी भी दी कि पूरे भारत में 118 जनपद जिनमें उत्तर प्रदेश से 52 जनपद एंव 8 नगरीय क्षेत्र सधन मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम के लिए चिन्हित किये गये है, जिनमे आजमगढ़ भी है। डा0 तिवारी ने बताया कि इस अभियान के अन्तर्गत हमारा लक्ष्य 0 से 02 वर्ष तक बच्चों का 60115 है जबकि गर्भवती माताओं का लक्ष्य 18227 है, ये वे बच्चे है जो पूर्व में चलाये गये प्रतिरक्षण कार्यक्रम से कतिपय कारणों द्वारा वचित रह गये थे, उन्होने कहा कि हमारे जनपद मे कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ही 9 विभागों को चिन्हित कर सहभागिता देने हेतु निर्देशित किया जा चुका है, हमारा विश्वास है कि हम इस सधन प्रतिरक्षण कार्यक्रम में जन सहभागिता एवं आप सभी लोगों के सहयोग से अपना वांछित लक्ष्य अवश्य प्राप्त कर लेंगे। सीएमओ ने उपस्थित पत्रकारों को मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम की विधिवत शुभ आरम्भ की भी जानकारी देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम का उद्धाटन सांसद श्रीमती नीलम सोनकर द्वारा प्रातः 10.00 बजे दिन रविवार को जिला महिला अस्पताल से किया जायेगा। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment