आजमगढ़: जनपद में गुलाब क्रांति की पहल को जारी रखते हुए गांधीगिरी टीम द्वारा शनिवार को नगर के रेलवे स्टेशन के आस-पास सभी दुकानदारों व आमजन को गुलाब भेंट किया गया। कार्यक्रम के संयोजक विवेक पांडेय ने कहा कि आजमगढ़ रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के लोगों का सम्मान हैं, यहां पर प्रतिदिन भारी संख्या में यात्री आते है और अपने यात्रा के लिए गतव्यों तक रवाना होते है। इसलिए हमने निर्णय लिया स्टेशन के आस-पास की सफाई देखकर सभी हमारे अभियान को सलाम करें और जागरूक होकर इस पहल को जन जन तक पहुंचाने का काम करे। उन्होंने गुलाब महज एक फूल नहीं है अब यह गुलाब स्वच्छता की क्रांति का पर्याय बन चुका है। हम युवा केवल समाज को जागरूक करने के लिए अपने घर से निकले है ताकि हम बदल सकें कैफी आजमगढ़ के आंगन की तस्वीर। कार्यक्रम की का नेतृत्व आशीष व ऋषभ उपाध्याय ने किया। उन्होंने कहा कि हमें फर्क है कि आज यह गांधीगिरी टीम की क्रांति कई जनपदों तक पहुंच चुकी है जल्द ही इस क्रांति की अलख से जमीनी सूरत भी बदल जायेगी। इसी उद्देश्य के लिए शनिवार को रेलवे स्टेशन पर 273 लोगों को फूल वितरित किया गया और उनसे इस मुहिम को दस लोगों तक पहुंचाने की अपील किया गया। इस अवसर पर प्रितेष अस्थाना, रीषभ पंडित, आलोक सिंह, राहुल पासवान, पुष्कर, शैलेंद्र सिंह सिप्पू, विशाल यादव, हरिकेश मौर्या, संदीप गुप्त, विमल सिंह, मुनमुन सहित भारी संख्या में युवा मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment