.

प्रयास ने डा0 अम्बेडकर पार्क में अभियान चला की साफ़ सफाई


आजमगढ़: स्वच्छता मुहिम को तेज करते हुए सामाजिक संस्था प्रयास ने शनिवार को नगर के डा0 अम्बेडकर पार्क की साफ-सफाई किया गया और सभी से पूरे नगर को स्वच्छ रखने की अपील की गयी । बताते चले कि डा अम्बेडकर पार्क कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने स्थित है इसके बावजूद आज तक उपेक्षा का शिकार रहा। इसकी स्वच्छता की अहमियत को समझते हुए प्रयास ने इसके सफाई का निर्णय लिया। सफाई अभियान के दौरान प्रयास संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन स्वच्छता अभियान के लिए जी जान से जुटी है लेकिन यह अभियान मात्र सफाई तक ही सीमित होकर सफल नही हो सकता इसके लिए जनचेतना आवश्यक हैं। इसी जनचेतना की जागरूकता के लिए प्रयास कटिबद्ध है। हमारे कार्यकर्ता इस अभियान को आने वाले समय में घर घर तक पहुचाने का काम करेंगे तभी जमीन पर यह अभियान मूर्त रूप ले सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर बहुतेरे उम्मीदवार जनपद को बदरंग करने का काम कर रहे है उनसे भी प्रयास की अपील है कि वे खुद को अच्छे नागरिक होने का परिचय दें और स्वच्छता पर अपनी विशेष प्राथमिकता दे। इस अवसर पर इन्द्रजीत सिंह,अतुल श्रीवास्तव, हश्चिन्द्र, राजू शर्मा इंजी निर्मेष, रिंकू सिंह, गणेश शर्मा, पिंटू मौर्या, इंजी सुनील यादव, आजाद कुमार, विशाल यादव, डा विरेंद्र पाठक, शम्भू दयाल सोनकर, डा हरगोविन्द विश्वकर्मा, आजाद सिंह, पिंटू मौर्या, अनिल, विजय यादव सहित आदि मौजूद रहे। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment