आजमगढ़: आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को 19वें दिन रिक्शा स्टैण्ड पर धरना सीमा यादव की अध्यक्षता में जारी रहा। धरने को सम्बोधित करते हुये जिला अध्यक्ष सीमा यादव ने कहाकि शासन प्रशासन हमारे धरने को नजरअंदाज कर रहा इसीलिए हम कार्यकत्री व सहायिकाएं 9 अक्टूबर को लखनऊ के लिए कूच करेंगी और 10 अक्टूबर को लखनऊ जीपीओ पार्क में एक विशाल धरना प्रदर्शन करते हुए अपनी आवाज बुलन्द करेंगे। श्रीमती यादव ने कहाकि हमारे धरने से जिला प्रशासन पस्त है। हम कार्यकत्रियां सभी के हक हूकूक की लड़ाई लड़ रहे है ऐसे में कार्यकत्रियां अभी से चेत जाय। जिला महामंत्री लक्ष्मी सिंह कहाकि अपने हक के लिए हमें जहां भी धरना देने की आवश्यकता पड़ेगी हम वहां जायेंगे और पूरी दमदारी के साथ लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। धरने में रीता यादव,त्रिरत्नप्रिया,संगीता गोंड,वन्दना पाठक,ममता निगम,लक्ष्मी गोंड, कंचन राय,शशिकला सहित सैकड़ों कार्यकत्री व सहायिका मौजूद रही।
Blogger Comment
Facebook Comment