आजमगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के शंकरपुर बैलकुंडा के पास गुरूवार की देर शाम को एक प्रेमी जोड़े को पकड़ ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दिया और उन्हे उपचार के लिए शुक्रवार की अलसुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रौनापार थाना क्षेत्र के बैलकुंडा निवासी डबलू 25 पुत्र चंद्रिका गुरूवार की देर शाम को एक महिला के बुलाने पर गया हुआ था । सूत्रों ने बताया कि दवा दिलाने के लिए महिला को वह को स्थानीय अस्पताल ले गया था। दवा दिलाने के बाद वह वापस आते हुए शंकरपुर के पास सिवान के तरफ दोनो को ग्रामीणो ने पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दिया। बताया जाता है की ग्रामीणों ने सविता के पति को भी फोन कर बताया था और वह मौके पर पंहुच गया और दोनों की धुनाई कर दिया। मारपीट की घटना में दोनो को चोंटे आई और जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Blogger Comment
Facebook Comment