मेहनगर: :आजमगढ़ स्थानीय सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र अस्पताल में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। परिसर में घास फूस उगे हुए है। जो की अस्पताल के जिम्मेदारो को नही दिखाई दे रहा है। गंदगी से मच्छारो का प्रकोप बढ़ गया है। एक तरफ जिला प्रशासन गंदगी को लेकर तरह तरह के कड़े कदम उठा रहा है वही मातहत नेक कार्यो पर पानी फेर रहे है। यदि ऐसा नही होता तो मेहनगर स्वास्थ केन्द्र पर गंदगी का ढेर नही रहता। मंगलवार को सीएमओं ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया लेकिन गंदगी पर नजर नही गई और निरीक्षण कर चले गये। स्वास्थ केन्द्र के प्रभारी डा.मनोज कुमार गुप्ता ने अस्पताल में व्याप्त गंदगी को लेकर कई बार नगर पंचायत से सम्पर्क किया तो वहा से उन्हे तीन दिन का आश्वासन मिला। लेकिन तीन दिन बीत गया फिर भी कोई सफाई कर्मी नही आये। अस्पताल में दो सफाई कर्मचारी नियुक्त हैं फिर भी अस्पताल में गन्दगी फैलीं हुई है। इस सबंध में स्वास्थ केन्द्र प्रभारी डा.मनोज गुप्ता ने बताया कि कई बार हमने कई बार नगर पंचायत से सम्पर्क किया तो आज कल की बात कर रहे और अस्पताल में गंदगी बढ़ती जा रही है।
Blogger Comment
Facebook Comment