.

संदिग्ध परिस्थितियों में विदेश कमाने गए युवक की मौत,परिवार में कोहराम

आजमगढ़ : परिवार की आर्थिक हालत सुधारने की नियत से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व विदेश कमाने गए 35 वर्षीय युवक की गत गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को उसके मौत की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय ग्राम निवासी मुसाफिर राम का 35 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार गत वर्ष मई माह में विदेश कमाने की गरज से खाड़ी देश दोहा कतर चला गया। वहां उसे माली का कार्य करने को मिला था। सुनील कुमार अपने देश के रहने वाले चार साथियों के साथ कमरा लेकर रह रहा था। गुरुवार को सभी साथियों ने एक साथ भोजन किया और इसके बाद अचानक चारों की हालत गंभीर हो गई। उपचार के लिए सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचाराधीन सुनील ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को सुनील की मौत की सूचना उसके परिजनों को फोन द्वारा मिली। मौत की खबर पाते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस घटना से मृतक की मां सुरसती देवी और पत्नी का¨ का रो-रोकर बुरा हाल है। पुत्र वियोग में पिता मुसाफिर राम अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं। मृतक की दो पुत्री अंजली व काजल तथा पुत्र कृष्णा भी पिता के वियोग में सुध-बुध खो बैठे हैं। मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment