.

जीयनपुर : ट्रैक्टर से गिरे घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत

जीयनपुर: आजमगढ़ |: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खानकाह बहरामपुर मुहल्ला निवासी झीनकू राम 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय दशरथ शुक्रवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते समय जाते समय एकाएक ट्रैक्टर ट्राली से गिरने के कारण गंभीर रुप से घायल हो गया | जिसकी उपचार के दौरान कुछ समय बाद ही मृत्यु हो गई | इस संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार को जीयनपुर नगर पंचायत की मूर्तियों का विसर्जन करने के लिए दोहरीघाट के लिए रवाना हुआ झिनकू ट्रैक्टर पर बैठा था कि लाटघाट बाजार के पास असंतुलित हो गिरने से सिर में चोट आ गई । मौके पर पंहुची पुलिस और लोगों ने इलाज व मरहम पट्टी कराने के बाद गाड़ी से घर भेज दिया | बताते हैं घर पर आने पर परिवारजनों ने उसे पानी पिलाया | इसी दौरान उसकी मौत हो गई। 108 नंबर की एंबुलेंस बुलाई गई तो पता चला उसकी मौत हो गई है। मृतक सरकारी गोदाम जीयनपुर पर पहले मजदूरी का काम करता था जिससे उसके परिवार का भरण पोषण होता था। मृतक के दो पुत्र दो पुत्रियां हैं। पत्नी उषा देवी, पुत्र संदीप 15 वर्ष, प्रिंस 10 वर्ष ,पुत्री खुशबू 12 वर्ष स्नेहा 8 वर्ष के हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment