सरयमीर: आजमगढ: शुक्रवार को सरायमीर रेलवे स्टेशन का आकस्मिक निरीक्षण एम0ए0 रिजवी चीफ इंजीनियर रेलवे निर्माण विभाग गोरखपुर ने अपने मातहत अधिकारियों की टीम के साथ किया। इन अधिकारियों के काफिले के साथ सरायमीर रेलवेे स्टेशन पर पहुॅचने पर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मियों में हड़कम मच गया। श्री रिजवी व उनकी टीम पूरे रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। रेलवे स्टेशन पर बन रहे नये भवन में घटिया सामग्री से किये गये पलस्टर के प्रति नराजगी जताई और ठेकेदार को चेतावनी देते हुए ठीक कराने को कहा। उन्होंने प्लेटफार्म नम्बर एक पर हैण्ड पम्प लगाने, वाहनों के खड़ा करने के लियें स्टैंण्ड बनानें, मऊ से शाहगंज तक बड़ी लइन के निर्माण किये जाने सहित अन्य बिन्दुओं पर बातें की और निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक इंजीनियर गोरखपुर भी साथ में रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment