आजमगढ़ 06 अक्टूबर: प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को सठियांव ब्लाक के बिहरोजपुर गांव में भासपा के ब्लाक अध्यक्ष सोम्मर राजभर की बहु की मौत की सूचना पर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके आवास पर पहुंचे और वहां से वापसी के दौरान गांव के प्राथमिक विद्यालय की स्थिति का भी जायजा लिया। साथ ही उन्हें ग्रामीणों ने अपनी समस्या भी गिनाई। ब्लाक के बिहरोजपुर गांव में भारतीय समाज पार्टी के के ब्लाक अध्यक्ष सोम्मर राजभर की बहु का निधन विगत दिवस सर्प के कांटने से हो गया था। इसकी सूचना पाकर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री पिछडा वर्ग एवं विकलांग कल्याण मंत्री शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। इसके बाद लौटते समय वह प्राथमिक विद्यालय का रुख किये। प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई न होने से नाराजगी व्यक्त की। इसके अलावा बच्चों के साथ बैठकर उनके ज्ञान की परीक्षा भी ली। विद्यालय का अभिलेख भी निरीक्षण किया। विद्यालय में रखी पुस्तकों में इंगलिश स्पीकिंग कोर्स ने मिलने पर कैबिनेट मंत्री ने सहायक अध्यापक फटकार भी लगाई। इस दौरान कैबिनेट मंत्री की निगाहें खण्ड शिक्षाधिकारी को बार-बार ढूंढ रहीं थीं, पर वह मौके पर नही मिले। उन्होंने वहां लगे इण्डिया मार्का-2 हैण्डपंप को भी चलाकर देखा। इस प्रकार स्कूल में मिली खामियों पर नाराजगी जाहिर करने साथ-साथ किसी के खिलाफ कार्यवाही न करने के लिये भी कहा। उन्होंने शिक्षकों व सफाईकर्मियों को चेताया कि यदि भविष्य में सुधार नही लाये तो कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसके अलावा ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुनकर उसे निराकरण करने की सलाह अधिकारियों को दिया। इस अवसर पर शशि प्रकाश उर्फ मुन्ना सिंह, देवदास सिंह, राजेश, अमित सिंह, बेलाल जमुडी, सुदर्शन राजभर, गुडलक राय, कमलेश राजभर आदि लोग उपस्थित थे।
Blogger Comment
Facebook Comment