.

निकाय चुनाव: सात तहसील मुख्यालयों पर होगा नामांकन, डीएम ने दिये दिशा निर्देश

आजमगढ़। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से तैयारी अंतिम चरण में है। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सदस्य पदों के लिए होने वाले नामांकन स्थलों का भी निर्धारण कर दिया है। इसमें कुल सात तहसील मुख्यालय शामिल हैं। जिसमें तहसील सदर में 02 नगर पालिका परिषद जिसमें नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का न्यायालय कक्ष सं0-31 नवीन कलेक्ट्रेट आजमगढ़ तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-25 तक) पद हेतु नामांकन स्थल तहसील सदर का दक्षिणी मीटिंगहाल तथा नगर पालिका परिषद मुबारकपुर लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल मुख्य राजस्व अधिकारी का न्यायल कक्ष सं0-32 नवीन कलेक्ट्रेट आजमगढ़ तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-25 तक) पद हेतु नामांकन स्थल तहसील सदर का दक्षिणी मीटिंगहाल, तहसील निजामाबाद में 2 नगर पंचायत जिसमें नगर पंचायत निजामाबाद के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष उप जिलाधिकारी निजामाबाद तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-11 तक) पद हेतु नामांकन स्थल तहसील निजामाबाद का मीटिंगहाल पश्चिमी गेट, नगर पंचायत सरायमीर के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष तहसीलदार निजामाबाद तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-13 तक) पद हेतु नामांकन स्थल तहसील निजामाबाद का मीटिंगहाल पूर्वी गेट, तहसील सगड़ी में 4 नगर पंचायत जिसमें नगर पंचायत अजमतगढ़ के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष उप जिलाधिकारी सगड़ी तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-11 तक) पद हेतु नामांकन स्थल कक्ष फौजदारी लिपिक तहसील सगड़ी, नगर पंचायत बिलरियागंज के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष नायब तहसीलदार बिलरियागंज तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-11 तक) पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष नायब तहसीलदार अजमतगढ़, नगर पंचायत जीयनपुर के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष नायब तहसीलदार हरैया तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-11 तक) पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष नायब तहसीलदार महराजगंज, नगर पंचायत महराजगंज के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष नायब तहसीलदार सगड़ी तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-10 तक) पद हेतु नामांकन स्थल कक्ष कन्ट्रोल रूम तहसील सगड़ी, तहसील फूलपुर में 2 नगर पंचायत जिसमें नगर पंचायत फूलपुर के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष उप जिलाधिकारी फूलपुर तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-10 तक) पद हेतु नामांकन स्थल कक्ष तहसील फूलपुर का मिटिंग हाल पश्चिमी भाग, नगर पंचायत माहूल के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष तहसीलदार फूलपूर तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-11 तक) पद हेतु नामांकन स्थल कक्ष तहसील फूलपुर का मिटिंगहाल पूर्वी •ााग, तहसील मेंहनगर में 01 नगर पंचायत जिसमें नगर पंचायत मेंहनगर के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष उप जिलाधिकारी मेंहनगर तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-12 तक) पद हेतु नामांकन स्थल तहसील मेंहनगर का मिटिंगहाल, तहसील लालगंज में 01 नगर पंचायत जिसमें नगर पंचायत लालगंज के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष उप जिलाधिकारी लालगंज तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-11 तक) पद हेतु नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष तहसीलदार लालगंज तथा तहसील बूढ़नपुर में 01 नगर पंचायत जिसमें नगर पंचायत अतरौलिया के लिए अध्यक्ष पद हेतु नामांकन स्थल न्यायलय कक्ष उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर तथा सदस्य (वार्ड सं0 1-11 तक) पद हेतु नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष तहसीलदार बूढ़नपुर नामांकन स्थल बनाया गया है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment