आजमगढ़: गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर एकत्रित हुए। शाम को पार्टी कार्यालय से गांधी प्रतिमा तक मशाल जूलूस निकाला। जूलूस में शामिल लोग महात्मा गांधी अमर रहे, गांधी तेरा बलिदान याद करेगा हिन्दुस्तान, गांधी तुम जिंदा हो, हम सबके अरमानों में, खेतो मे खलिहानों में आदि नारों लगा रहे थे। गांधी प्रतिमा के समक्ष कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष पूर्व पालिकाध्यक्ष मऊ राना खातून ने कहाकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचार हैं उन्होने इस देश की सैकड़ों वर्षों की गुलामी तोड़कर उसे आजाद कराया। उन्होने कहाकि भारत ही नहीं पूरी दुनियां के लिए गांधी के विचार प्रासंगिक है। गांधी ने अहिंसा नामक हथियार पूरी दुनिया को दिया है जिसके सामने सारे हथियार बौने साबित हो जाते हैं। उनके शांति के संदेश को आगे बढ़ाना हमारी आपकी सबकी जवाबदेही है। आगे उन्होने गांधी जयंती पर कांशी राम आवास पर आयोजित कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया कि सुबह 9.00 बजे से एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सम्मिलित होने के लिए सबसे अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जस्सी ब्राड वे व संचालन विरेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम प्रमुख रूप से डा शादाब यामिनी श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, जाहिद अहमद, मो फराज, विश्वदेव उपाध्याय, युगान्त उपाध्याय, प्रेमा चौहान, रजीउद्दीन, मो अफजल, ब्रिजेश नन्दन पाण्डेय, प्रमोद आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment