आजमगढ़: आशा बहू कल्याण समिति की बैठक शुक्रवार को जिला महिला हास्पिटल के पार्क में मीनू भारती की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समिति की लम्बित दो बिन्दुओं को लेकर मंत्रणा की गयी। बैठक को सम्बोधित करते हुए समिति की उपाध्यक्ष मीनू भारती ने कहाकि हम आशा बहू काफी दिनों से वेतन वृद्धि को लेकर लड़ाई लड़ रहे है लेकिन शासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी। पुनः हम लोग शनिवार से हड़ताल पर रहेंगे और कोई भी ड्यूटी नहीं करेंगे। श्रीमती भारती ने अपने प्रमुख मांगों में हमे सबसे पहले आशा बहुओ को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाय और हमारे वेतन की वृद्धि करके न्यूनतम 18 हजार रूपये किया जाय। अगर शासन हमारी मांगों मान लेता है तो हम तुरन्त अपना धरना समाप्त करके ड्यूटी करेंगे। इस दौरान अगर कुछ भी होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। बैठक में मीरा देवी, रीता देवी, चिंता देवी, आशा देवी, अंजना सिंह, रेखा श्रीवास्तव, सुधा देवी, सुनीता देवी, कमलेश दूबे, ललिता, सुशीला, पम्मी सिंह, कुसुम सिंह, राधिका राय, गीता देवी, चन्द्रकला, प्रेमशीला, रेनू राय समेत अन्य आशा बहू उपस्थित रही।
Blogger Comment
Facebook Comment