.

.

.

.
.

बिलरियागंज:पेड़ काटने के विवाद में दबंगों ने वृद्ध दंपती पर फेंका तेजाब,पति गंभीर

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गोरिया गांव में रविवार को दिन में विवादित भूमि पर पेड़ काटने से मना करने पर विपक्षियों ने वृद्ध दंपती पर तेजाब फेंक दिया। इस हमले में पति-पत्नी दोनों झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे वृद्ध का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गोरिया ग्राम निवासी विश्राम मौर्य 65 पुत्र मुसई ने रविवार को दिन में अपने सहन की भूमि में स्थित पेड़ को विपक्षियों द्वारा काटे जाने पर विरोध किया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। विवाद होते देख विश्राम की पत्नी लखपति देवी 60 भी मौके पर पहुंचकर पेड़ काटने का विरोध करने लगी। इसी दौरान विपक्षियों ने वृद्ध दंपती पर तेजाब फेंक दिया। तेजाबी हमले में विश्राम गंभीर रूप से झुलस गया,जबकि उसकी पत्नी भी आंशिक रूप से झुलस गई। स्थानीय लोगो ने दोनो को उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक ने विश्राम की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।






















Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment