.

फूलपुर : युवक को मारी गोली,हालत गंभीर , हायर सेंटर रेफर,जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कनेरी गांव में रविवार की देर रात को तीन नकाब पोशों  ने एक 17 वर्षीय युवक को गोली मार दी  और फरार हो गये। गोली की आवाज सुन आस पास के ग्रामीणं जग गये और शोरगुल मचाने लगे इतने में अभियुक्त मौके से फरार हो गये। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जहाँ हालत गंभीर  देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । जानकारी के अनुसार कनेरी गांव निवासी पवन 17 पुत्र मेवालाल बिंद रविवार की देर रात को परिजन संघ भोजन करने के बाद सोने चले गये। देर रात को तीन नकाब पोश आये और मेवालाल से पूछने लगे पवन कहा हैं इतने में पवन उठा ही था की बदमाशों ने ने उसे गोली मार दिया जिससें पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली की आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर जुट गये और पुलिस को सूचना दिये। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। वहां भी युवक की हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जाता है कि गांव में ही मेवालाल का जमीनी विवाद चलता है। मेवालाल ने कनेरी गांव निवासी तीन लोगो जिसमे अनिल बिंद पुत्र हरिराम,मुन्ना पुत्र रामाश्रय,प्रमोद पुत्र दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस सबंध में फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमायण सिंह ने बताया तीन लोगो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियो की धड़पकड़ के लिए दबीश दी जा रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment