.

कन्धरापुर : करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत,मचा कोहराम

आजमगढ़। कन्धरापुर थाना क्षेत्र के नामदारपुर गांव में रविवार की शाम को एक 47 वर्षीय महिला करेंट की चपेट में आने से झुलस गई। परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार नामदारपुर गांव निवासनी मृतका बेला देवी पत्नी सबरजीत रविवार की शाम को घर में बिजली बोर्ड में प्लग लगा रही थी कि तभी  संदिग्ध परिस्थितियों में करेंट की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र दो पुत्री बताया गया हेै।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment