आजमगढ़: केन्द्र सरकार द्वारा अल्पसंख्यक बाहुल्य जिले/विकास खण्ड/टाऊन एरिया जहां 25 प्रतिशत से अधिक अल्पसंख्यक आबादी का संकेन्द्रण हो वहां एमएसडीपी योजना संचालित की जाती है। योजना का वित्तीयन केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की परियोजनाओं के लिए विभिन्न अनुपात में वहन किया जाता है। एमएसडीपी में मूलतः चिकित्सा,स्वास्थ्य,शिक्षा,पेयजल आदि से सम्बन्धित परियोजनाएं स्वीकृत की जाती है। जो जनपद में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा कार्यदायी एजेन्सी के माध्यम से संचालित की जाती है। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में आयोजित केन्द्र पुरोनिधानित मल्टी सेक्टोरल डवलपमेण्ट प्रोग्राम की प्रस्तावित कार्ययोजना 2017-18 हेतु जनपद स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया। उन्होने बताया कि जनपद की 12वीं पंचवर्षीय योजना में इस योजनान्तर्गत चयनित किया गया। जहां के अल्पसंख्यक बाहुल्य वाले विकास खण्ड सठियांव,मिजार्पुर, मोहम्मदपुर तथा टाउन एरिया तथा मुबाकरपुर को भारत सरकार द्वारा चिन्हित किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि 12वीं पंचवर्षीय योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2015-16 में 5 इण्टर कालेज, एक एएनएम हेल्थ पोस्ट तथा वित्तीय वर्ष 2016-17 में तीन पाइप पेयजल परियोजना, एक इण्टर कालेज एवं 95 आंगनवाड़ी केन्द्र निमार्णाधीन है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2017-18 के नवीन प्रस्तावों में 55 उप स्वास्थ्य केन्द्र, एक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, दो राजकीय महिला महाविद्यालय, एक सदभाव मण्डल तथा 7 पाइप पेयजल परियोजना जिसकी कुल लागत रू0 5458.77 प्रस्तावित है का समिति द्वारा अनुमोदित किया गया। सदभाव मण्डल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बताया कि एमएसडीपी योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में यह नवीन परियोजना है। जिसके अन्तर्गत अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी वाले ऐसे स्थल जहां आस-पास भी अल्पसंख्यक आबादी हो में यह बहुउद्देशीय भवन निर्मित कराया जाता है। जिसमें सार्वजनिक कार्यक्रमों जैसे- विवाह, प्रशिक्षण एवं अन्य समस्त कार्य हेतु एक हाल रखने हेतु कक्ष, शौचालय तथा पार्किंग आदि निर्मित कराया जाता है। जनपद में वित्तीय वर्ष 2017-18 हेतु ग्राम कोइलारी बुजुर्ग जो खालिसपुर चैराहे से 500 मी0 की दूरी पर स्थित है एवं जहां पर आस-पास गांव में भी सघन अल्पसंख्यक आबादी का बाहुल्य है में भी यह भवन बनाया जाना प्रस्तावित है। बैठक में उप जिलाधिकारी सदर प्रशान्त कुमार, निजामाबाद अनिल कुमार सिंह, मेंहनगर अशोक कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डीडी शुक्ल, अपर जिला सूचना अधिकारी अंजनी कुमार मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकरीगण/समिति के सदस्यगण उपस्थित थें। बैठक का संचालन जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी एस0एन0 सिंह ने किया।
Blogger Comment
Facebook Comment