देवगांव: आजमगढ़ : कोतवाली क्षेत्र के लालगंज देशी शराब ठीके पर शराब ठेके के ठीक बाहर युवक के मृत पाये जाने पर हड़कम्प मच गया। मृतक राहुल पुत्र राधेश्याम राम देवगांव कोतवाली क्षेत्र के उपेन्दा गांव का निवासी है। कोतवाल देवगांव कुमुद शेखर सिंह के अनुसार उसकी स्थानीय क्षेत्र के गड़ौली में ससुराल भी है तथा मृतक के परिजनों के अनुसार ससुराल वालों से उसकी पटती भी नहीं थी। पता चला है की अभी कल ही वह मुंबई से आया हुआ था। सोमवार को उसकी लाश लालगंज के देशी शराब ठेके के बाहर मिलने पर क्षेत्र मे हड़कम्प मच गया। समाचार लिखे जाने तक देवगांव पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर रही थी। कोतवाल देवगांव कुमुद शेखर सिंह के अनुसार दोनों पहलुओं को लेकर जांच की जार ही है किन्तु सही स्थिति पीएम के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
Blogger Comment
Facebook Comment