.

लालगंज : कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

आजमगढ़:  विकास खण्ड लालगंज की ग्राम सभा  रजमों के ग्रामीणों ने निलम्बित कोटेदार के खिलाफ सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया और कोटेदार को बर्खास्त करने की माँग की। ग्रामीणों का कहना है कि 17 अगस्त को जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने राशन बाँटने का निर्देश दिया था। परन्तु कोटेदार ने राशन वितरण नहीं किया और सारा सरकारी राशन की कालाबाजारी कर दी। ग्रामीणों की शिकायत को सम्बन्धित अधिकारी खामोश रहे। ग्रामीणों ने बताया कि खुली बैठक में भी कोटेदार की अनियमिताएं उजागर हो चुकी है। आपूर्ति विभाग के लोग कोटेदार को बचाने के जुग्गाड़ में है जबकि वह जांचोपरान्त निलम्बित किया जा चुका है। ग्रामीणों ने कोटेदार के बर्खास्त करने की पुरजोर माँग की है। इस मौके पर दुर्गावती, उर्मिला, कमला, फूलदेवी, लीलावती, संतरा देवी, कुमारी देवी, विमला, सुनीता, चिन्ता देवी,ज्ञानमती देवी, संजय यादव, रामकेवल, कमला प्रसाद, रामधनी, राजनरायन, मुलायम यादव, बृजलाल, दीपक, भग्गन यादव, बृज यादव आदि अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment