आजमगढ़ : सपा सरकार में नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए तत्कालीन एसपी कुंतल किशोर ने एमएलसी राकेश यादव को एमपी-5 गन वाले दो गनर दे दिए थे। इसकी शिकायत भाजपा नेताओं ने शासन स्तर पर डीजीपी से की थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने एसपी अजय कुमार साहनी को जांच करने का निर्देश दिया है। वर्तमान समय में कुंतल किशोर पीएसी गोरखपुर में तैनात हैं। सपा सरकार के दौरान वह आजमगढ़ के एसपी थे। इस दौरान उन्होंने एमएलसी राकेश यादव को एमपी-5 के दो गनर दिए थे जबकि नियमों के अनुसार एमपी-5 व एके-47 गनर किसी विधायक या को नहीं दिया जाता है। ऐसे में नियमों की अनदेखी करते हुए शासन के दबाव में तत्कालीन एसपी कुंतल किशोर ने एमपी-5 सुरक्षा के जवानों को एमएलसी के साथ लगा दिया था। एमएलसी के साथ एम-5 के गनर को देखने के बाद भाजपाई पचा नहीं पा रहे थे। तत्काल भाजपाइयों ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर की। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी ने जांच का निर्देश दिया है। इस संबंध में एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि दोनों एमपी-5 के गनर को किसी एमएलसी व नेता को नहीं दिया जा सकता है। डीजीपी के आदेश पर वह जांच कर रहे हैं। जांच के बाद पूरी रिपोर्ट डीजीपी को दे दी जाएगी।
Blogger Comment
Facebook Comment