.

फसल कर्जमाफी: डिप्टी सीएम केशव 5000 किसानों को देंगे अदेयता प्रमाणपत्र

आजमगढ़ : प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के किसानों को जल्द तोहफा मिलने वाला है। प्रथम चरण में जिन किसानों के खाते में कर्ज माफी की धनराशि भेज दी गई है उसमें से 5,000 किसानों को अदेयता प्रमाण पत्र उप मुख्यमंत्री/ जिला प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य जल्द ही प्रदान करेंगे। शेष अन्य किसानों को तहसीलवार जनप्रतिनिधियों द्वारा वितरित किया जाएगा। योजना के तहत जिले के 14,192 किसानों के खाते में 81 करोड़ 95 लाख 94 हजार 835 रुपये की धनराशि भेज दी गई है। अब अदेयता प्रमाण पत्र वितरण के लिए शासन स्तर से खुद मुख्यमंत्री के अलावा संबंधित जिलों के प्रभारी मंत्री के हाथों ऋण माफी का प्रमाण पत्र दिया जाना है। जिले में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा प्रमाण पत्र वितरण की तारीख अभी तो आठ अक्टूबर निर्धारित की गई है। बावजूद इसके यदि किसी कारण उस दिन का कार्यक्रम स्थगित हुआ तो 11 अक्टूबर तक किसी भी दिन कार्यक्रम निर्धारित हो सकता है। प्रशासन द्वारा शहर के आइटीआइ मैदान का चयन किया गया है। पहले दिन उप मुख्यमंत्री 14,192 में 5,000 किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र देंगे। शेष अन्य को तहसीलवार निर्धारण किया गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आगमन के मद्देनजर तैयारी तेज कर दी गई है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment