आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश पर जनपद में चलाये जा रहे संघन चेकिंग अभियान के तहत शहर कोतवाली पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे कि इसी दौरान मुखबीर के जरिए सूचना मिलीे की एक युवक चोरी छिपे गांजा व हिरोईन का तस्करी करता है। कोतवाल ने अपनी टीम के साथ सलेमपुर से उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से 02 किलो 150 ग्राम नाजायज गांजा, 70 पुड़िया हिरोइन, 5909 रुपए बिक्री के रूपये बरामद हुआ। शहर कोतवाल योगेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान पकड़ा गया अभियुक्त मूरत राम पुत्र दुखीलाल ग्राम सलेमपुर थाना कोतवाली का निवासी है। बहुत दिनों से चोरी से धंधा करता था।
Blogger Comment
Facebook Comment