.

डाक्टर हत्याकाण्ड : लिव इन रिलेशन में रही प्रेमिका गिरफ्तार,शूटरों की तलाश

आजमगढ़: कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव के पाास बीते 28 अगस्त को हुए  प्राइवेट चिक्त्सिक हत्या कांड की मुख्य आरोपी महिला को पुलिस नें सोमवार की सुबह कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मदुंरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। बतादे कि मृतक डा. अरविन्द कुमार उर्फ गुड्डू डिसूजा पुत्र स्व. अशोक राम निवासी मऊ के खैराबाद नाजोपट्टी थाना. मोहम्मदाबाद गोहना की हत्या बीते 28 अगस्त को कन्धरापुर थाना क्षेत्र के कुसमहरा गांव के पास बदमाशो ने गोली मार कर हत्या कर दिया था।  जिसके सम्बन्ध मे थाना. कप्तानगंज में मृतक के बहनोई सिंकदर पुत्र भुलई राम निवासी पक्खनपुर थाना. अहरौला की तहरीर पर मुकदमा 283/17 धारा. 302,34..12 पंजीकृत किया गया था। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार डाक्टर की पूर्व लिव इन पार्टनर और मुख्य आरोपी प्रियंका उर्फ प्रिया डिसूजा पुत्री मुन्नर राम निवासी सिधारी थाना क्षेत्र के चक गोरया काशी राम आवास कालोनी की जोर शोर से तलाश कर रही थी।  पुलिस को कामयाबी तब मिली जब मुखबीर की सूचना पर सोमवार की सुबह मन्दुरी तिराहा के पास से प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ के दौरान पकड़ी गयी अभियुक्ता द्वारा बताया गया कि मृतक डा. अरविन्द  चाँदनी चौक थाना. अहरौला में ग्रामीण चिकित्सक था और वह वहां अपनी क्लीनिक  करीब 8-9 वर्षो से चलाता था। जिसने मुझे 7-8 साल से नर्सिंग कोर्स करा कर मुझे अपनी पत्नी जैसे अस्पताल पर रखा था। बताया की करीब 2 साल से डाक्टर मुझे डिस्पेन्सरी से मारपीट कर भगा दिया और मै काशी राम आवास कालोनी मे अपनी माता व बहन के साथ रहने लगी साथ ही आजमगढ मे ही एक प्राइवेट अस्पताल मे नर्स की नौकरी कर रही थी। इसी बीत पता चला की डाक्टर अरविन्द द्वारा एक नई लडकी को अपने डिस्पेन्सरी पर रख कर ट्रेनिंग दी जा रही थी और उसके साथ उसकी शादी भी तय हो गयी थी। जब प्रियंका ने डाक्टर को ऐसा करने से मना किया तथा दो तीन बार अहरौला डिस्पेन्सरी पर जा कर भी मना किया तो डाक्टर ने उसे मारपीट व बोइज्जत कर के भगा दिया। आखिरकार क्षुब्ध होकर प्रियंका ने काशी राम आवास कालोनी मे आने जाने वाले शातिर किस्म के अपराधियो से सम्पर्क कर ये सब बाते बतायी। उन लोगो ने सहानुभूति जताने के लिए डाक्टर की गोली मार कर हत्या कर दी। पुछताछ के दौरान यह भी पता चला कि अभियुक्ता द्वारा अपराधियो की यह बात बताई गयी थी कि मृतक डाक्टर अरविन्द प्रत्येक सोमवार को अहरौला से सुबह 9.00 बजे के आस पास अपनी स्कूटी से अपने घर महोम्मदाबाद गौहना जाता है तथा अपराधियो को फोटो दिखा कर पहचान भी करवाया था। हत्या काण्ड में शामिल अन्य अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु स्वाट टीम व थाना. कप्तानगंज पुलिस द्वारा दबिश दी जा रही है। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment