.

खस्ताहाल स्वास्थ्य विभाग और कानून व्यवस्था को ले छात्र सेना ने प्रदर्शन किया

आजमगढ़: छात्र सेना के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के अम्बेडकर पार्क में शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। गोरखपुर के बीआरडी कालेज में लगातार हो रही बच्चों की मौतों, खस्ताहाल स्वास्थ्य विभाग, प्रदेश में आये दिन लगातार महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, भ्रष्टाचार, लचर कानून व्यवस्था व जौनपुर की दुकर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदर्शन किया। छात्र सेना प्रमुख राजनरायन यादव ने कहा कि बीआरडी कालेज में बच्चों की लगातार मौतें  हो रही है लेकिन सीएम योगी मदद करने के बजाय अनाप-शनाप बयान दे रहे है, जो दुखद हैं। सरकार मृतकों के परिवार को न्याय व 20-20 लाख मुआवजा दें। प्रदेश की स्वास्थ विभाग पूरी तरह बेहाल है न अस्पतालों में डाक्टर है न दवा न ही एम्बुलेंस में पेट्रोल। सरकार जल्द से जल्द स्वास्थ्य विभाग को ठीक करे। इस दौरान श्री यादव ने कानून व्यवस्था पर भी जमकर प्रहार करते हुए कहा कि आये दिन अपराधिक घटनाएं हो रही है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है भाजपा कहती है कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ लेकिन सच यह है कि जौनपुर की बेटी को योगी सरकार न्याय नहीं दे पायी। श्री यादव ने कहा कि योगी सरकार हत्यारी, तानाशाही, निरंकुश है। जिसे हम लेग बर्दाश्त नहीं करेगी। अन्य वक्ताओं में विशाल चंद्र यादव, आकाश सिंह, बलवंत जय, सोनू कुमार, बृजेश ने कहा कि यह सरकार जनविरोधी है। धरने के पश्चात जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भजा गया।
इस अवसर पर अखिलेश कुमार, धर्मेन्द्र राजभर, गोल्डन, बृजेश, सुजीत, श्रीषभ श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment