.

कन्या भ्रूण हत्या के प्रति जनहितकारी संस्था करेगीे जागरूक

अम्बारी: आजमगढ़ :  जनहितकारी सेवा संस्थान की बैठक संस्था कार्यालय अम्बारी में संस्थान अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पाण्डेय की अध्यक्षता में की गयी। इस दौरान संस्था द्वारा कन्या भ्रूण हत्या, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता अभीयान चलाये जाने के बारे में शपथ लिया गया तथा संस्थान के आगामी कार्यक्रमो के बारे में रूपरेखा पर विचार बिमर्श किया गया। संस्था अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पाण्डेय ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या से कन्याओ की कमी को दूर करने के लिए संस्था द्वारा गांव-गांव मे बैठक करके लोगो जागरूक करने का निर्णय लिया गया तथा कन्या भ्रूण हत्या पर महिलाओ को जागरूक करने के लिये महिलाओ को प्रशिक्षित करने के लिए संस्था के सदस्यों को जिम्मेदारी सौपी गयी। वही पर्यावरण संरक्षण आज की गंभीर समस्या बनी हुई है। पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ और संतुलित करने के लिये अधिक से अधिक पौध रोपण कर हरित क्रांति की आवश्यकता है। इस उमस भरी गर्मी एवं बारिश के मौसम में होने वाले संक्रामक बीमारियो से बचाव के लिए स्वच्छ रहो स्वस्थ रहो के तहत सदस्यो ने सपथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जन जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वही लोगो ने कहा कि गांव एवं देश अपना है हम सभी  की जिम्मेदारी बनती है कि समाज मे व्याप्त बुराइयो को दूर किया जाय और स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के जन जागरूकता अभियान में अपनी अपनी भूमिका का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करे। जिससे अपनी आने वाली सन्तति को सुखी और समृद्ध बना कर अच्छा वातावरण दिया जा सके। इस अवसर पर राजेश यादव,बीरेंद्र यादव,सुमित्रा दुबे,रेखा तिवारी,देव नाथ पांडेय,ज्ञानेश्वर देवेश मिश्र,मकरन्द मिश्र,अतहर, समाजसेवी सिद्धेश्वर पांडेय आदि लोग रहे। अध्यक्षता त्रिलोकी नाथ पाण्डेय तथा संचालन डा. सिद्वेश्वर पाण्डेय ने किया।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment