.

भाजपा : : किसान पंचायत सम्मलेन में आजमगढ़ आएंगे अमित शाह ,तैयारी शुरू

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य माधव कृष्ण त्रिपाठी ने बताया कि आगामी 19 सितम्बर को जिले में किसान पंचायत सम्मेलन होना है। सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  शिरकत करेंगे। श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में रविवार को जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने बेलईसा स्थित सब्जी मण्डी का निरीक्षण किया गया और वहीं पर सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा पंडित दीन दयाल उपाध्याय व डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताये हुए रास्ते पर चलते हुए सबका साथ सबका विकास को अपना लक्ष्य मानकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे ले जाने का कार्य कर रही है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाना पार्टी का लक्ष्य है। इसके लिए भारत सरकार निरन्तर प्रयासरत है। इस सम्मेलन के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी जायेगी व किसानों की समस्या को दूर करने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान किसान मोर्चा के जिला महामंत्री रामेश्वर बरनवाल, भूतपूर्व जिला महामंत्री अशोक सोनकर, जिला महामंत्री रविशंकर तिवारी, महेन्द्र मौर्या, विवेक निषाद आदि लोग मौजूद रहे।


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment