आजमगढ़ : मेंहनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रायपुरपट्टी के रायपुर राजस्व गॉव में स्वच्छता ग्रही टीम ने पॉच दिवसीय जागरूक खुले में शौच गंदगी स्वच्छता के साथ-साथ जल जमाव होने वाले दुष्प्रभावों के विषय में विस्तार से लोगो से चर्चा किया। टीम से वार्ता के बाद गॉव के लोगो ने खुले में शौच से मुक्ती के लिए शौचालय के लिए स्वयं गढ्ढा खोदकर शौचालय बनाने के लिए तैयारी करना शुरू कर दिया और लोगो ने यह भी निर्णय लिया कि खुले शौच न करेंगे और ना ही करने देगे। इस अवसर पर उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार ने लोगो को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि जो गॉव खुले में सोच मुक्त हो जायेगा उस गॉव को 7 लाख धन राशि से पुरस्कृत किया जायेगा। वही ग्राम प्रधान श्याम कन्हाई ने बताया कि शासन कि योजना के तहत यदि सहयोग मिला तो दो महीने के अन्दर खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प के साथ-साथ समापन हुआ। इस अवसर पर आशुतोष सिंह, जिया लाल, रामनवल, मानशेखर, मधु,शिक्षा,प्रमुख समाज सेवी बृजभूषण रजक उर्फ बेचन, सुरेन्द्र कुमार, विद्या, श्रवण, अनिल,राकेश भारती आदि लोग उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment