निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को सुचिता बनाए रखने का डीएम ने दिये निर्देश सैक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट की हुई तैनाती आजमगढ़। सचिव लोक सेवा आयोग उ0प्र0 इलाहाबाद द्वारा अवगत कराया गया है कि सम्मिलित राज्य/प्रवर अधिनस्थ सेवा (प्रा0) परीक्षा 2017 का अयोजन 24 सितम्बर को दो सत्रों में पूर्वान्ह 9.30 बजे से पूर्वान्ह 11.30 बजे तक तथा अपरान्ह 2.30 बजे से 4.30 बजे तक जनपद में निर्धारित 40 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होनी है। प्रथम सत्र हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा सामग्री/ट्रंक को प्रात: 6.00 बजे तथा द्वितीय सत्र की परीक्षा हेतु परीक्षा सामग्री/ट्रंक दोपहर 12.00 बजे कोषाकार कार्यालय से प्राप्त करेगें। परीक्षा की सुचित बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केन्द्रवार तैनात किए जाने की अपेक्षा की गयी है। जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रभूषण सिंह ने निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा को सुचिता बनाए रखने, परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने एवं शान्ति विधि व्यवस्था सुनिश्चित करने व परीक्षा केन्द्रोंं पर परीक्षा सामग्री पहुुचाने हेतु सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा परीक्षा को निर्बिघन रूप से शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु 40 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इसके अतिरिक्त 15 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गयी है। श्री सिंह ने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए है कि परीक्षा तिथि 24 सितम्बर को परीक्षा केन्द्र पर प्रात: 7.30 बजे तक पहुचना सुनिश्चित करेगें। समस्त केन्द्र प्रभारी नकल विहिन एवं सकुशल परीक्षा सम्पन्न कराये जाने हेतु उत्तरदायी होगे। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमण शील रहकर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें।
Blogger Comment
Facebook Comment