.

.

.

.
.

बरदह : छेड़खानी व मार पीट का आरोप, 04 नामजद

आजमगढ़ : आजमगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने चार लोगों के खिलाफ गुरुवार को छेड़खानी करने और विरोध करने पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।  पुलिस की तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 19 सितंबर की सुबह वह गांव के उत्तर स्थित खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान धर्मेंद्र, रविंद्र, अवध बिहारी व राम प्रसाद चौहान ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगे। उसने जब छेड़खानी का विरोध किया तो मारने-पीटने के साथ ही जान मारने की धमकी भी देने लगे। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूट कर घर पहुंची। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस ने अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में आरोप की पुष्टि होते ही आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जायेगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment