.

मेहनगर : 916 किसानों को मिला कर्जमाफी का प्रमाण पत्र,खिले चेहरे





आजमगढ़/मेहनगर: फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को तहसील मेंहनगर के लखराव पोखरा पर ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। तहसील मेंहनगर के केजीएसजी बैंक की शाखाओं के कुल 191 कृषकों,एसबीआई की शाखाओं से कुल 9 कृषकों,यूको बैंक की शाखाओं से कुल 7 एवं यूबीआई के कुल 699 कृषकों सहित तहसील के कुल 916 कृषकों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग द्वारा आर्कषक प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाआें की जानकारी भी दी गयी। कर्जमाफी योजना के प्रथम चरण में तहसील मेंहनगर के 916 किसानों को कर्ज माफी प्रमाणपत्र दिया गया। जिसको पाकर अन्नदाताओ का चेहरा खिल गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय व संचालन तीजा राम ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेत्री व पूर्व प्रत्याशी मंजू सरोज ने कहा की सरकार 2022 तक मेक इंन इन्डिया को सफल बनाने के लिए सतत प्रयासरत हैं। निवेदन भी किया की प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाबह पाने लिए सभी किसान भाई फसल बीमा करा ले। चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री योगी जी ने किसानों से वादा किया था कि भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली कैबिनेट की बैठक में एक लाख रुपये तक का लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज माफ होगा और उन्होंने पहली बैठक में ही छियासी लाख किसानों का छत्तीस हजार करोड़ रुपये की कर्ज माफ़ी स्वीकृत किया । इस अवसर पर अखिलेश मिश्रा,ठाकुर प्रसाद सिंह,सहजानन्द पाण्डेय,अरविंद सिंह,महेंद्र मौर्य,परमहंस सिंह,माहेश्वरी कान्त पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक वर्मा, उपजिलाधिकारी अशोक सिंह,उपकृषि निदेशक डा.आर.के मौर्य, थानाध्यक्ष चन्द्र भास्कर द्विवेदी एवं एनआई राजीव कुमार पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment