आजमगढ़: आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना शुक्रवार को पाचवें दिन भी नगर के रिक्शा स्टैण्ड पर जारी रहा। धरनारत आंगनबाड़ी व सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर मुखर रही। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सीमा यादव व संचालन अभयदत्त गौंड एडवोकेट ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहाकि पाचवें दिन भी हम अपने 17 सूत्री मांगों को धरना दे रहे हैं, लेकिन अभी तक शासन हमारी समस्याओं के नहीं सुन रहा हैं। इसलिए अब हम कार्यकत्रियां शनिवार को जुलूस निकाल व थाली चम्मच बजाकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। यह जुलूस रिक्शा स्टैण्ड से चौक, पुरानी कोतवाली व परियोजना कार्यालय पर जाकर समाप्त होगा जहाँ प्रदर्शन किया जायेगा। इसके बाद पुन: हम कार्यकत्री रिक्शा स्टैण्ड पर धरना देते रहेंगे। धरने में शिवकुमारी यादव,लक्ष्मी गौंड, वंदना पाठक,संगीता गौंड,शशिकला यादव,सरोज उपाध्याय,सरोज पाल समेत भारी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रही।
Blogger Comment
Facebook Comment