.

समीक्षा बैठक: विद्युत चोरी करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाया जाए -प्रमुख सचिव ऊर्जा

 

आजमगढ़ : प्रदेश के प्रमुख सचिव ऊर्जा/नोडल अधिकारी आलोक कुमार प्रथम ने निर्देश दिए है कि विद्युत चोरी करने वालों के विरूद्ध एक बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाय तथा ऐसे तत्वों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी जाय। उन्होने यह भी कहा कि त्यौहारों के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति निरन्तर बनायी रखी जाय। खराब ट्रान्सफार्मर तत्काल प्रभाव से बदले जाय।
उक्त निर्देश प्रमुख सचिव ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक करते हुए दिए। इस अवसर पर उन्होने यह भी कहा कि नहरों के टेल तक पानी पहुंचे और यह सुनिश्चित हो कि बीच में  नहर कटने न पाये इसके लिए निरन्तर नहरों पर पेट्रोलिंग की जाय। उन्होने राजस्व वादों का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर करने के निर्देश देते हुए कहा कि तहसीलवार समीक्षा कर ली जाय और जिस तहसील में सबसे अधिक वाद लम्बित हो वहां के सम्बन्धित अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी जाय।
नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि यह सुनिश्चित हो कि एम्बुलेन्स का एसी निरन्तर ठीक स्थिति में  रहे और यदि कही कोई खराबी आती है तो उसे तत्काल प्रभाव से ठीक कराया जाय। उन्होने जननी सुरक्षा योजना के तहत लभार्थी को अनुमन्य धनराशि शीघ्र उनके खाते में भेजी जाय और यदि खाता नही खुला हो तो व्यक्तिगत रूचि लेकर खाता खुलवायें । उन्होने यह भी कहा कि आशा आपने दायित्वों  के प्रति पूरी तरह सक्रिय रहें और जो आशा अपने दायित्व के प्रति निषक्रिय पायी जाय तो उसके स्थान पर सक्रिय आशा का चयन किया जाय। इसके अतिरिक्ति नियमित टीकाकरण से कोई भी बच्चाा वंचित न रहने पाये। इसके लिए एक अभियान के तहत टीकाकरण कराया जाय। बताया गया कि 7 अक्टूबर से नियमित टीकाकरण का अभियान प्राराम्भ होगा।
उप केन्द्रों के निर्माण की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने निर्माण एजेन्सी को निर्देश दिए कि जो कार्य पूर्ण हो गये हो उसे तत्काल सम्बन्धित विभाग को हस्तगत करा दें और जो अपूर्ण कार्य है उसे 20 अक्टूबर तक प्रत्येक दशा में पूर्ण हो जाने चाहिए। पाया गया कि अभी 22 कार्य अपूर्ण है जिसे निर्धारित समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर सम्बन्धित को हस्थगत करा दिया जाय।
पेंशन की समीक्षा के दौरान प्रमुख सचिव ने वृद्धावस्था पेंशन  की प्रगति पर असन्तोष व्यक्त करते हुए कहा कि शिविर आयोजित कर लाभार्थियों से आवेदन प्राप्त करने के पश्चात एक सप्ताह के अन्दर उन्हें पेंशन योजना से लाभान्वित करें। और शिविर की तिथि का एक सप्ताह पूर्व व्यापक प्रचार-प्रसार भी करा दें ताकि कैम्प में अधिक से अधिक लाभार्थी पहुंच सके।
स्वच्छ पेयजल की प्रगति पर खिन्नता प्रकट करते हुए अधि0 अभियन्ता जल निगम को निर्देश दिए की इण्डिया मार्का हैण्ड पम्पों की गुणवत्ता की जांच करा कर जन मानस को स्वच्छ पेेयजल उपलब्ध करायें। बताया गया कि 43 हैण्ड पम्पों का पानी पीला होने की जांच करायी गयी जिसमें से 7 में  आयरन की मात्रा अधिक पायी गयी। प्रमुख सचिव ने उन सातों हैण्ड पम्पों का पाइप बदलवाने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिए।
नोडल अधिकारी ने निर्माण कार्यो की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर विशेष बल देते हुए कहा कि कार्य मानक के अनुरूप होने चाहिए। पूर्ण कार्यो का सत्यापन कराया जाय। और उसकी वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करायी जाय। और कार्य मानक के विपरित पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चत की जाय। उन्होने क्षतिग्रस्त सड़कों का मरम्मत प्रमुखता के आधार पर कराने का निर्देश निर्माण ईकाई को दिए।
बैठक में जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह ने प्रमुख सचिव को आश्वस्त किया कि उनके निर्देशों को शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा। बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमारी साहनी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, सीआरओ सहित विभिन्न विभागों के सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment