आजमगढ़: अन्तर महाविद्यालयी बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज 23 सितम्बर शनिवार को प्रात: 9.30 बजे नगर के शिब्ली कालेज के मैदान में समारोह पूर्वक किया जायेगा। कालेज के प्राचार्य डॉ. गयास असद खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई तैयारी बैठक में बताया गया है कि इस प्रतियोगिता में वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्व विद्यालय जौनपुर से सम्बद्ध कुल 8 विद्यालयों की टीम ने शामिल होने की सहमति प्राप्त हो चुकी है। बैठक में तैयारी की समीक्षा की गयी तथा दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष कलीम अहमद को आयोजन सचिव, हिन्दी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आलमगीर अली अहमद, डॉ. अहमद नईम, डॉ. बीके सिंह आदि को विभिन्न जिम्मेदारियाँ सौंपी गयी। अन्तर महाविद्यालयी बास्केट बाल प्रतियोगिता के लिए कालेज के बास्केटबाल कोर्ट की साफ-सफाई रंग-रोगन तथा अतिथि खिलाड़ियों के रहने खाने आदि सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थायें पूरी कर ली गयी हैं। इस मौके पर डॉ. मो. सलमान अंसारी, डॉ. मो. जहूर आलम, डॉ. जफर आलम, डॉ. शबाबुद्दीन , डॉ. उल्लाउद्दीन खान, डॉ. आजाद इस्लाही, डॉ. मो. ताहिर, डॉ. फहमीदा जैदी, डॉ. जावेद अहमद, डॉ. मुनीर, डॉ. अफजाल अहमद, डॉ. अहमद, डॉ.मो. खालिद, डॉ. आलमगीर अहमद, डॉ. सफकत अलाउद्दीन, डॉ. बीके सिंह, नसीम खान आदि मौजूद रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment