सगड़ी: आजमगढ़ : जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के खालिसपुर ग्राम प्रधान पति एकरामुल्ला उर्फ शेरू 34 पुत्र इनामुल्ला की गांव के ही एक व्यक्ति से कई वर्षों से विवाद चलता रहा है। गुरुवार की देर शाम जीयनपुर से बाइक से घर लौटते समय जीयनपुर बाजार में शराब खाने के समीप गांव के ही कुछ लोग ने उनपर हमला बोल दिया,आरोप है कि किसी ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें गर्दन में गंभीर चोट आई है। हमले के बाद लोग भागने लगे तो हमलावर पक्ष और प्रधान के साथियों में जमकर मारपीट होने लगी। जिसमे जमालुद्दीन उर्फ नन्हे 50 पुत्र ओबेदुल्ला भी गंभीर घायल हो गया। दोनो को इलाज के लिए पीएचसी अजमतगढ़ ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने हालत गंभीर देख सदर के लिए रेफर कर दिया। प्रधान पति ने अरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग पहले से घात लगा कर बैठे थे और जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। जबकि अभी तक किसी की तहरीर कोतवाली में नही पड़ी थी। कोतवाल मंजय सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।
Blogger Comment
Facebook Comment