आजमगढ़: एक तरफ जहाँ आम नागरिकों के साथ ही सरकार,शासन और प्रशासन स्वच्छता अभियान चला रहा है वही सम्भागीय परिवहन विभाग, हरबंशपुर इस मामले में उदासीनताओं का पर्याय बना हुआ है जिसको लेकर शनिवार को सामाजिक संस्था प्रयास ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। सामाजिक संस्था प्रयास के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि आरटीओ दफ्तर की हालत यह है कि अधिकारी और कर्मचारी कार्यालय में स्वच्छता अभियान का माखौल उड़ा रहे हैं। आवेदकों के दस्तावेज छत पर खुले आसमान के नीचे रखे गये है। जिन्हें बारिशों में जान बूझकर भिगाया जा रहा है। इसके बाद कार्यालय के पीछे के भाग पर भी यही स्थिति नजर आ जायेगी। विभाग की पूरी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है, बारिश के पानी से दस्तावेज, कम्प्यूटर सहित आदि कार्यालय के मुख्य संसाधन प्रभावित हो रहे है साथ ही बारिश का पानी कार्यालयों के अंदर रखे दस्तावेजों को भी खराब कर रहे है, परिणामस्वरूप कागजों के सड़न से पूरे कार्यालय में अजीब सी दुर्गंध आती है लेकिन अब तक विभाग प्रमुख ने इस बावत कोई उचित कदम नहीं उठाया। इस सम्बन्ध में कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया लेकिन इन अधिकारियों व कर्मचारियों की आज भी लापरवाही व उदासीनता का आलम जस की तस बनी हुई है। प्रयास संस्था सचिव ई सुनील यादव ने कहा कि आज पूरे भारत स्वच्छ भारत मिशन के तहत सभी कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता रखने के लिए संकल्प दिलाया जा रहा है इसके बावजूद सम्भागीय परिवहन विभाग में गंदगी का अंबार लगा हुआ। इस दौरान मण्डलायुक्त ने सभी समस्याओं से अवगत होते हुये सम्भागीय परिवहन विभाग के अधिकारी से बात की। जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी जताते हुये जल्द से जल्द उचित व्यवस्था करने का आदेश दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में सुनील यादव, शशिकान्त शुक्ला, रामजन्म राम, अजय कुमार यादव, कुंवर तरकेश सिंह रिंकू, डा अनील कुमार सिंह, रणजीत सिंह, अनूप सिंह, डा0 हरगोविन्द विश्वकर्मा, राजीव कुमार शर्मा, बृजेश कुमार, सतीश चन्द्र विश्वकर्मा, रामजन्म मौर्य, आशीष मौर्या, डा विरेन्द्र पाठक, आशुतोष दूबे, अमित दूबे, हरिश्चन्द्र, अतुल श्रीवास्तव सहित तमाम नागरिक उपस्थित रहे।
Blogger Comment
Facebook Comment