.

सनबीम स्कूल : बच्चों ने रामायण के प्रसंगों को मनमोहक मंचन किया

आज़मगढ़: आज़मगढ़ जिले के सैदवारा स्थित सनबीम स्कूल में आज सत्य की जीत के पर्व विजयादशमी पर स्कूल के बच्चो द्वारा रामायण के एक भाग राजा दशरथ का वियोग ,सीता हरण और रावण बध का एक मंचन किया गया, जिसमे बच्चो की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। वही इस नाटक के माध्यम से असत्य पर सत्य की जीत ,छल-कपट,स्त्री-पुरुष के मान मर्यादा का ध्यान देने का संदेश दिया गया । कार्यक्रम की शुरुआत दीप एजुकेशनल ट्रस्ट के अध्यक्ष भोला प्रसाद साव, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता, डायरेक्टर रमा साव , प्रधानाचार्य अंजना श्रीवास्तव ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया ।इसमें कक्षा पीजी से कक्षा द्वितीय तक के 50 बच्चों ने भाग लिया । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना और देवी गीत से हुई ।
स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रशांत गुप्ता ने बच्चो के इस प्रस्तुति की सराहना की और कहा की बच्चो के सर्वांगीण विकास का एक भाग ये भी है । बच्चों को ये मालूम होना चाहिए की कोई भी पर्व क्यो मनाया जाता है , नाटक प्रस्तुति एक उसका एक सशक्त माध्यम है । इसके माध्यम से लोगों को अपनी पुरानी परंपराओं को याद करने की जरूरत है । इस कार्यक्रम को डायरेक्टर रमा साव ने भी संबोधित किया । स्कूल की प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव ने सभी अभिभावकों का आभार प्रकट किया और कहा की अभिभावकों के सहयोग से ही बच्चो की प्रतिभा का विकास होगा । विद्यालय इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है । उन्होंने शिक्षको को भी बधाई दी जिनके अथक प्रयास से ये प्रस्तुति सफल रही । इस अवसर पर विद्यालय के शुभ्रा गुप्ता, वंशगोपाल, पूजा शर्मा, पूजा सिंह, दिलीप कुमार पांडे विश्व प्रकाश पांडे आदि मौजूद रहे ,कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक मनोज पांडे ने किया। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment