.

महिला जन सेवा समिति ने अपने गोद लिए विद्यालय पर मनाया शिक्षक दिवस

आजमगढ़: शिक्षक दिवस पर महिला मंडल जन सेवा समिति की महिलाएं प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर पर पहुंची और विद्यालय के शिक्षकों व मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। इसके साथ ही डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों को भी प्रोत्साहित किया गया।
समिति की अध्यक्ष पूनम सिंह ने बताया विद्यालय के चिन्हित 12 मेधावी छात्रों को शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाईयां दी गयी और विद्यालय के विकास हेतु विचार विर्मश किया गया। अंत में शिक्षक दिवस के मौके पर सभी बच्चों को फल, टाफी आदि प्रदान कर विद्यालय के प्रति प्रोत्साहित कियागया। कोषाध्यक्ष चेतना अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था ने उक्त विद्यालय को गोद लेकर इसे हैप्पी स्कूल बनाने का संकल्प लिया है इसी क्रम में हम विद्यालय में विशेष आयोजन करते रहे है। शिक्षक दिवस के मौके पर महिला मंडल ने एक कक्षा पांच की बच्ची के आगे की पढ़ाई का जिम्मा लेते हुए उसे गोद लेने का निर्णय लिया। बता दें कि महिला मंडल जन सेवा समिति द्वारा उक्त विद्यालय को गोद लिया गया है, सभी विशेष मौके पर समिति द्वारा ही विविध कार्यक्रम आयोजित कर प्रोत्साहित किया जाता रहा है। इस अवसर पर नीलम सिंह, सुमन सिंह, निरूपमा पाठक, शाह, चंदा तिवारी, रेखा श्रीवास्तव, सुनीता सिंह, शिविका अग्रवाल, शशिकला आदि सहित विद्यालय की समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चें मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment