.

अहसानुल्लाह बेग निसवां महाविद्यालय :केक काट कर हर्षोल्लास पूर्वक मना शिक्षक दिवस

अंजान शहीद: आजमगढ़: स्थानीय मिर्ज़ा अहसानुल्लाह बेग निसवां महाविद्यालय में मंगलवार को शिक्षक दिवस हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर केक काटा। छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं अपने शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मिर्ज़ा आरिफ बेग ने सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन के सिद्धांतो और उनकी सार्वभौतिकमा पर विस्तार से चर्चा की। समारोह में मिर्ज़ा अराफात बेग, सीमा भारती, के.के यादव, सुनीता शाही, प्रीती त्रिपाठी, मायाराम, नीतू सिंह, मुराद बेग सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment