.

यू पी किकबॉक्सिंग टीम में आजमगढ़ के 08 खिलाडी,राष्ट्रिय प्रतियोगिता में भाग लेंगे

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव व आज़मगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि इंडियन किकबॉक्सिंग फेडेरेशन व छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के द्वारा संयुक्त रूप से दिनाँक 6 से 10 सितंबर को रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश के 45 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें आज़मगढ़ के 8 खिलाड़ी विभिन्न भार वर्गों व इवेंट्स में शामिल हैं। विवरण इस प्रकार है ...
आलोक कुमार यादव 69 किग्रा पॉइंट फाइट
आयुष्मान सिंह 52 किग्रा पॉइंट फाइट
अमृत राज 52 किग्रा किक लाइट
सूरज यादव 67 किग्रा लाइट कांटेक्ट
अनुराग कुमार 32 किग्रा पॉइंट फाइट
दिव्यांश यादव 47 किग्रा पॉइंट फाइट
अभिषेक यादव 52 किग्रा लाइट कांटेक्ट
विक्रांत सिंह 69 किग्रा लाइट कांटेक्ट इवेंट
मंगलवार की सुबह बस द्वारा सभी खिलाड़ी टीम कोच विकास सिंह के साथ वाराणसी पंहुचे , वहाँ से वह उत्तर प्रदेश की टीम के साथ सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर रवाना हो गए हैं। सभी खिलाड़ियों को आजमगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सहजानन्द राय , उपाध्यक्ष पारितोष राय, प्रशिक्षक गनेश कुमार गोंड, दिनेश चौहान, ज्ञानेन्द्र चौहान, शुभम तिवारी, शिवम तिवारी, शुभम पाण्डेय,कुशल सिंह गौतम, विनय कुमार प्रजापति,विशाल श्रीवास्तव,सुनील चौहान , रजनीश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियो की जीत की कामना की है। 


Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment