.

स्वदेशी सुरक्षा अभियान यात्रा पहुंची जनपद में ,चीन का फूंका पुतला

आजमगढ़। जन जन में स्वदेशी की चाहत बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय स्वदेशी सुरक्षा अभियान के तहत स्वदेशी जागरण मंच द्वारा निकाली गयी। स्वदेशी संकल्प यात्रा नगर में दूसरे दिन मंगलवार को कलेक्ट्रेट तिराहे पर पहुंची,जहां 10 फीट का चीन का प्रतिकात्मक पुतला दहन किया गया। इस दौरान यात्रा में भारी संख्या में मौजूद भाजपाजनों ने चीन विरोधी नारेबाजी किया। यात्रा में जिला संयोजक मऊ पंकज तिवारी मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्य मौजूद रहे। सहसंयोजक शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि चीन भारत की अर्थ व्यवस्था को तोड़ने के लिए गिद्ध दृश्टि लगाये हुए है, आज चीनी निर्मित सामानों की खेप से भारतीय बाजार पटा पड़ा है जो हमारे कुटीर उद्योग के साथ साथ छोटे.छोटे कामगारों की भी कमर तोड़ रहा हैं। इसी को लेकर स्वदेशी संकल्प यात्रा निकाली गयी है ताकि सभी को जागरूक करते हुए भारतीय बाजार से चीन की पैठ को खत्म किया जा सके। जिला संयोजक रामप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि देश के सरहद पर पाकिस्तान की मदद करने वाला ड्रैगन भारत में आराजकता फैलाना चाह रहा है उसकी नियत देश की सीमा पर बिल्कुल सहीं नही है। आये दिन वो हमारे सैनिकों को आंख दिखाता है। सबसे बड़ी बात चीन को भारतीय बाजार ही मजबूत बना रहा है और हम अपने मजदूरों के हाथों को चीनी सामान प्रयोग करके ही तोड़ रहे है। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष विनयप्रकाश गुप्ता,ब्रजेश यादव, संत प्रसाद अग्रवाल,अरविन्द शुक्ल,कन्हैया श्रीवास्तव,ब्रजेश दुबे,हलघर दुबे, इन्देशमणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment