आजमगढ़: जीरआपी रेलवे में तैनात एक 28 वर्षीय सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार की अलसुबह मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे मे ंलेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई साथ ही परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलने पर मौके पर आये परिजनो का रो रो कर बुरा हाल बना रहा। जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी मृतक प्रवीन सिंह 28 पुत्र स्व.राम निवास जनपद के रेलवे जीआरपी थाने में सिपाही पद पर तैनात था। मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थतियों में ड्यूटी के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उनकी एक माह पूर्व तैनाती हुई थी इससे पूर्व वह गोरखपुर जनपद में तैनात था। मृतक को देर शाम को पुलिस लाइन मैदान में एसपी सिटी सुबाष चन्द्र गंगवार के नेतृत्व में सलामी दी गई।
Blogger Comment
Facebook Comment