.

मार्टिनगंज: निर्धारित हुयी तिथि,अब 07 सितम्बर को शपथ ग्रहण करेंगे ठाकुर मनोज सिंह

आजमगढ़ 05 सितम्बर 2017 -- आखिरकार ठाकुर मनोज सिंह 07 सितम्बर को  मार्टिनगंज क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद की शपथ लेंगे। गौरतलब है कुछ दिनों पूर्व ही ठाकुर मनोज के निर्वाचन के बाद भव्य शपथग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था। किन्तु वाराणसी जनपद के किसी मुक़दमे के चलते उन्हें पुलिस सरगर्मी से खोजने लगी , यहाँ तक की शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर भी पुलिस की घेराबंदी रही , नतीजा ठाकुर मनोज सिंह वहां पहुंचे ही नहीं और शपथ ग्रहण नहीं हो सका। बाद में ठाकुर मनोज ने उच्च न्यायालय से स्थगनादेश लाने का दावा किया और बताया की अब वह 07 सितंबर को शपथ लेंगे। मंगलवार को जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रभूषण सिंह ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की जनपद के क्षेत्र पंचायत मार्टिनगंज के प्रमुख पर निर्वाचित क्षेत्र पंचायत प्रमुख उप निर्वाचन 2017 के उपरान्त क्षेत्र पंचायतों का गठन तथा प्रमुख पद की शपथ दिलाये जाने सम्बन्धित आदेश निर्गत किया गया था किन्तु किन्ही कारणों से प्रमुख पद की शपथ न होने के कारण पुनः 7 सितम्बर को अपरान्ह 1.00 बजे तिथि निर्धारित की गयी हैै। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया है कि उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ) नियमावली 1994 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार निर्धारित प्रारूप पर क्षेत्र पंचायत प्रमुख एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य को शपथ दिलाई जानी है तथा उसी तिथि को क्षेत्र पंचायतों का गठन एवं क्षेत्र पंचायत की प्रथम बैठक आहूत की जानी है।  उक्त कार्यो के सम्पादन हेतु उ0प्र0 क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ) नियमावली 1994 के 3 (2) में निहित अधिकारों के अन्तर्गत जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रभूषण सिंह ने उप जिलाधिकारी फूलपुर दिनेश कुमार गुप्ता को क्षेत्र पंचायत हेतु नामिति किया है तथा बताया है कि समस्त कार्यक्रम सम्बन्धित क्षेत्र पंचायत मुख्यालय पर सम्पादित होगें।  

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment