.

सिधारी : उपचार के दौरान झुलसी विवाहिता की मौत, दहेज़ हत्या का आरोप

आजममगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के हैदराबाद छतवारा निवासनी एक 25 वर्षीय विवाहिता बीते 27 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से झुलस गई थी । परिजन आनन फानन में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया था । जहां उपचार के दौरान मंगलवार की देर शाम को वाराणसी में उसकी मौत हो गई। वही मायका पक्ष ने दहेज हत्या का मेहनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद गांव निवासनी मृतका अर्चना पत्नी रामविनय यादव 27 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आने से झुलस गई थी। जिसे उपचार के लिए परिजन जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने हालत देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन सिधारी एक अस्पताल मे भर्ती कराया, वहां से भी  रेफर कर दिया गया । उसके बाद परिजनों ने वाराणसी बीएचयू में भर्ती कराया जहां मंगलवार की देर शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की शादी मेहनगर थाना क्षेत्र के ठुठवा गांव निवासी रामविनय से हुई थी। मृतका के पिता रामदरश यादव ने मेहनगर थाने में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिया है जिसपर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment