.

मंत्री रहूँ या न रहूं जनता के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा-ओमप्रकाश राजभर

माहुल: आजमगढ़ :  स्थानीय नगर के हिन्द गर्ल्स कालेज के सामने वाली बाग मे बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकतार्ओं द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह मे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया गया। भारी भीड़ और अपने स्वागत व अभिनंदन से गदगद ओमप्रकाश राजभर ने समारोह को सम्बोधित करते हुये कहा की आप लोगो के मान सम्मान की लड़ाई लड़ता रहा हूँ और आगे भी लड़ता रहूंगा। चाहे मंत्री रहूं या न रहूं। जब मै प्रदेश की कैबिनेट मे पिछडा वर्ग कल्याण व दिव्यांग विभाग का मंत्री बना तो नई व्यवस्था बनानी पड़ी। मुख्यमंत्री जी की अगुआई मे सर्व समाज के साथ साथ ही दिव्याँगो के लिये ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कार्य प्रदेश सरकार कर रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा की सबका साथ सबका विकास ही हमारा उद्देश्य है । इस सरकार मे हर गरीब को आवास हर घर मे शौचालय पीने के लिये पानी की व्यवस्था और बिजली आदि की व्यवस्था व्यापक पैमाने पर हो रही है। पिछडे वर्ग के गरीबो के लिये तमाम जनकल्याणकारी योजनायें चलाई गई है। भरस्टाचार  और लूट खसोट करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा। समारोह का संचालन पार्टी के जिला अध्यक्ष रामनवमी राजभर ने किया। इस अवसर पर पार्टी के जिलाउपाध्यक्ष जियालाल राजभर, सिकंदर प्रसाद कुशवाहा, बृजेश शुक्ला हरीराम राजभर, शुसीला राजभर, सुमन मौर्या, प्रभावती राजभर, इम्तेयाज अहमद समेत विधान सभाओं के पार्टी के पदाधिकारी  व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। अंत मे आये हुये तमाम लोगो का कार्यक्रम के व्यवस्थापक महफूज अहमद ने आभार व्यक्त  किया।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment