.

सठियाँव : अधिकारियों ने भोर में सीटी बजा खुले में शौच की स्थिति जाँची, दी चेतावनी

शाहगढ़ (आज़मगढ़) : सठियाँव ब्लाक की ग्राम पंचायत कस्बा सराय को वर्ष 2015-16 में शौच मुक्त गांव हेतु चयनित किया गया था, जिसकी तमाम प्रक्रियाएं अंतिम दौर से गुजर रही हैं। मार्निंग फालोअप के लिए जिले के आला अधिकारियों ने प्रातः 04ः00 बजे (भोर) गांव का भ्रमण कर मौका मुआयना करने के साथ ही ग्रामीणों को साफ सफाई और खुले में शौच न करने हेतु जागरूक करते हुये चेताया कि यदि भविष्य में कोई खुले में शौच करते हुये पाया गया तो उसे सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित किया जा सकता है। सठियांव ब्लाक की ग्राम पंचायत कस्बा सराय ब्लाक की सबसे पहली शौच मुक्त ग्राम पंचायत होने जा रही है। जिसकी आबादी लगभग 25 सौ बताई जाती है। इस गांव में मिली जुली आबादी है। गांव में कुल 470 शौचालय स्वीकृत हैं जिनमें में से अब तक 405 बन चुके हैं। अलसुबह जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा व एडीओ पंचायत संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों सहित ग्राम प्रधान इस्माईल फारूकी ने सीटी बजा कर पूरे गांव का भ्रमण कर शौचालयों की जांच सहित साफ सफाई और खुले में शौच मुक्त के प्रति जागरूकता के नारे भी लगाये। भ्रमण में जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सठियांव के न उपस्थित होने पर नाराजगी का इजहार किया। उसके बाद गांव में एक बैठक कर जिला पंचायत राज अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्रा ने ग्रामीणों को सरकारी की मंशा से अवगत कराया और खुले में शौच करने से संक्रामक बीमारियों जैसे डायरिया, टाइफाईड, चेचक आदि बीमारियों के बारे में जानकारी दी। भ्रमण के दौरान प्रभारी खण्ड शिक्षा अधिकारी दीनानाथ साहनी, बिकाऊराम, जिला कोआर्डिनेटर अमित सिंहा, खण्ड प्रेरक उदयभान सिंह, शाहनवाज, गुडडु, निजामुद्दीन, सूरजु, बलधारी, अरविंद, अनीता मौर्या, सरिता, चम्पा, राजेंद्र, रामा, रविंद्र आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment