तहबरपुर: आजमगढ़ : थाना क्षेत्र के ददरा गांव में मंगलवार की देर शाम को एक एक 20 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा लिया। घटना की जानकारी परिजन को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार ददरा गांव निवासनी मृतका खुशबु 20 पुत्री हरिराम यादव ने मंगलवार की शाम को अबूझ हाल में कमरें को बंद कर फासीं लगा लिया। जब खुशबु के भाई अवनीश ने कमरे के बाहर आवाज लगाया लेकिन कोई जवाब नही मिला शंका वश दरवाजा तोड़ दिया गया और देखा की खुशबु ने पंखे के सहारे फांसी लिया। परिजन ने आनन फानन में उसे नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचन मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है । मृतका की शादी सरायमीर थाना क्षेत्र के खैरूद्दीनपुर गांव निवासी अखिलेश पुत्र अम्बिका यादव से बीते माह 21 मई को हुई थी। विदाई होने के बाद से खुशबु यही मायके में रह रही थी और बीए की पढाई में जुटी थी। वही खबर है है की दोनो पक्षों में सुलह होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजन का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ था। मृतका का केवल एक भाई था ।
Blogger Comment
Facebook Comment