.

समाजसेवी अरुण ने जनसहयोग से एकत्र अनाज व राहत सामग्री बाढ़ पीड़ितों को भेजा


आजमगढ़: अपने आशियाने को घाघरा की जद में छोड़कर खुले आसमान तले जीवन यापन कर रहे देवारावासियों के लिए डीएवी पीजी कालेज के पूर्व अध्यक्ष अरूण मिश्र लालू ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए जनसहयोग से एकत्र अनाज की खेप समेत कई जरूरी सामानों को पीड़ितों तक भेजा। इस मौके पर देवाराक्षेत्र के डीबहाबारी गांव के प्रधान गंगा यादव व गौसपुर के प्रधान शिवानंद यादव को आवश्यक सामानों को सुपुर्द करते हुए पूर्व अध्यक्ष अरूण मिश्र लालू ने कहा कि प्रतिवर्ष देवारा के लोगों को घाघरा की विभिषिका का दंश झेलना पड़ता है, सरकार कई प्रयास करती है कि सहायता इन विस्थापितों तक पहुंचे लेकिन चौकियों पर तैनात कर्मचारियों के बेहद लचर रूख के कारण सहायता का लाभ पीड़ितों तक नहीं पहुंच पाती। इन सब बातों को देखते हुए हमने ग्राम प्रधान से बातचीत किया और एक कुंतल आटा, एक कुंतल चावल, मोमबत्ती, माचिस, कपड़े आदि को एकत्र करते हुए देवारावासियों के सहयोग के लिए भेजा ताकि इंसानियत के धर्म को बरकरार को रखा जाए। श्री मिश्र ने आगे कहा कि घाघरा इन दिनों घटाव पर है, क्षेत्र में संक्रामक बिमारियों के फैलने का भय सर्वाधिक है, कई चिकित्सकों द्वारा निशुल्क कैम्प आयोजित किया गया है जो बधाई के पात्र है। श्री मिश्र ने समाजसेवी संगठनों से अपील किया व्यापक पैमाने पर देवारावासियां को मदद की जरूरत है इसलिए हम सभी को आगे आकर इनके दुख में शामिल होते हुए मदद करना चाहिए। प्रधान शिवानंद यादव, गंगा यादव ने सहयोग के लिए आभार जताया। जनसहयोग में मुख्य भूमिका निभाने वालो में राज यादव, पूनम सिंह, चन्दन सिंह, अजय सिंह, अरूण यादव, ऋषि उपाध्याय, राममिलन मिश्रा, एसके पांडेय, अजय पांडेय, रामाश्रय सिंह सहित आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment