आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे के पास मंगलवार की दोपहर में साइकिल सवार को ट्रक ने चपेट में ले लिया जिससें साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ट्रक लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के पठखौली गांव निवासी मृतक विजय नरायन पाठक 55 पुत्र स्व.रामबदन पाठक मंगलवार को बेलेईसा सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर साइकिल से वापस घर की तरफ जा रहा था कि जैसे ही सिधारी थाना क्षेत्र के नरौली तिराहे के पास पहुंचा ही था की पीछे से आ रही ट्रक ने धक्का मार दिया जिससें विजय की मौके पर मौत हो गई और ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
Blogger Comment
Facebook Comment