आजमगढ़ 06 सितम्बर 2017 -- 11 अगस्त को जनपद स्तर पर वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं वाहन चेकिंग सम्बन्धी चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाल मय हमराह शारदा तिराहें पर चेकिंग में मौजूद थे । पुलिस द्वारा करीब 4.30 बजे मोटरसाईकल पर सवार हेलमेट लगाए दो व्यक्तियो को रोकने का प्रयास किया गया जिस पर बदमाशो द्वारा पुलिस पर फायरिंग करते हुए सिधारी होते हुए सठियांव रोड पर निकल गयें, जहां ग्राम बजहड़ा में बने कांशीराम आवास में पुलिस द्वारा बदमाशों की घेराबन्दी की गयी। पुलिस व बदमाशों के मध्य मुठभेड़ प्रारम्भ हो गयी जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया जिसे सदर अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों द्वारा मृत्यु घोषित किए जाने पर मृतक की पहचान सुजीत सिंह उर्फ बूढ़वा पुत्र कमलेश सिंह निवासी अल्डेमऊ, थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ की मृत्यु हो गयी। उक्त घटना की मजिस्ट्रीय जांच जिलाधिकारी के आदेश से उप जिलाधिकारी सदर द्वारा की जा रही है। उप जिलाधिकारी सदर ने उपरोक्त के क्रम में सर्व साधारण को सूचित किया है कि कोई भी व्यक्ति यदि उपर लिखित घटना के सम्बन्ध में बयान देना चाहता हो/साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहता हो या किसी साक्षी से जिरह करना चाहता है तो वह 6 सितम्बर से 16 सितम्बर तक प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक उप जिला मजिस्ट्रेट सदर के कार्यालय/न्यायालय तहसील सदर में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकता हैै।
Blogger Comment
Facebook Comment