आजमगढ़ 6 : कन्नड़ की वरिष्ठ महिला पत्रकार, संपादक (लंकेश सा.) गौरी लंकेश का कल दिनांक 5 सितंबर को बंगलुरू स्थित आवास पर गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी गयी। गौरी पत्रकारिता को समर्पित एक मिशनरी पत्रकार थीं। वहीं ‘भडास4मीडिया’ के संपादक और बहादुर पत्रकार यशवंत सिंह के उपर दिल्ली प्रेस क्लब के सामने जानलेवा हमला किया गया,जिसमें उन्हें गंभीर चोटे आयीं। आजमगढ़ पत्रकार परिसंघ इस घटना की घोर निन्दा करता है और इस अलोकतांत्रिक और अपराधिक घटना के विरूद्ध अपनी आवाज बुलंद करता है। इसके लिए कल दिनांक 7 सितंबर-2017 को सुबह 11.00 बजे,स्थान-तमसा प्रेस क्लब सभागार, आजमगढ़ में एक आपात बैठक आहुत की गयी है, जिसमें पत्रकार और पत्रकारिता पर हुए हमले और उसकी निर्मम हत्या पर चर्चा होगी और उसके बाद विरोध मार्च किया जायेगा। मुंह पर काली पटटी बांधकर मूक विरोध मार्च करते हुए पत्रकारगण अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी की प्रतिमा(गांधी तिराहा) तक जायेंगे। तत्पश्चात मार्च करते हुएं कलेक्ट्रेट आकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जायेगा। आजमगढ़ पत्रकार परिसंघ ने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में समाज के जागरूक लोगों से भाग लेने की अपील की है।
Blogger Comment
Facebook Comment